कन्नौज, जून 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित महेश्वर नाथ मंदिर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना गौ रक्षा प्रकल्प की बैठक हुई, जिसमें गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की जोरदारी के साथ मांग की गई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेवा गो-रक्षा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक पं.रंजीत पांडेय ने कहा कि हम सभी को आज से ही गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मुहिम युद्ध स्तर पर चलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गो माता की सेवा करना एक पवित्र और पुण्य कार्य माना जाता है। खासकर हिंदू संस्कृति में गाय को माता के रूप में सम्मानित करने की परंपरा है और उनकी सेवा करना एक धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि गो सेवा में गायों को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उन्हें उचित भोजन और ...