सीतामढ़ी, जनवरी 5 -- सीतामढ़ी। जिले के पशुपालकों के लिए सरकार की गौ पालन योजना वरदान साबित हो रही है। इस योजना से न केवल पशुपालन को बढ़ावा मिल रहा है। बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती भी मिल रही है। पशुपालकों को अनुदान के साथ कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जिससे वे आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। गाय शेड निर्माण के लिए 96,400 रुपये तक की सहायता और गाय खरीद पर 50 से 75 प्रतिशत अनुदान जैसी योजनाओं ने हजारों किसानों का जीवन बदला है। पशुपालन विभाग के अनुसार यह योजना 'राष्ट्रीय गौ पालन मिशन' के तहत संचालित हो रही है। इसके लाभ से जिले के दूरस्थ इलाकों जैसे रुननीसैदपुर, सुप्पी और बथनाहा प्रखंडों में पशुपालन का स्तर ऊंचा उठा है। एक पशुपालक मोहन यादव ने बताया कि पहले गाय रखना मुश्किल था। लेकिन अब अनुदान मिलने से शेड बन गया और दूध उ...