गाजीपुर, जनवरी 16 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। एसपी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को नोनहरा पुलिस को गो-तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली। अभियुक्त गयासुद्दीन उर्फ जियाउद्दीन कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि उप-निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर हबीबुल्ला को हाईवे पुल के नीचे से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गयासुद्दीन उर्फ जियाउ उर्फ जियाउद्दीन कुरैशी (35) पुत्र मो. आजम कुरैशी निवासी ग्राम पारा, थाना नोनहरा के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि उसके विरुद्ध थाना नोनहरा में हत्या, मारपीट और अवैध शस्त्र रखने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.