सहारनपुर, फरवरी 12 -- कोतवाली बेहट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। घेराबंदी होने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गोली पैर में लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में उपचार दिलाया। आरोपियों के पास एक तमंचा, तीन कारतूस गोकशी के उपकरण और एक बाइक बरामद हुई है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि कोतवाली बेहट पुलिस जनता रोड पर ग्राम पिठौरी जाने वाले रास्ते पर झिंझौली तिराहे के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी ग्राम पिठौरी तरफ से एक बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। आरोपियों की बाइक के पीछे एक प्लास्टिक कट्टा बंधा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को रूकने का इशारा किया तो आरोपियों ने कच्चे रास्ते से बाइक को तेजी से दौड़ा लिया। पुलिस ने आरोपियों का पीछा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.