कटिहार, फरवरी 11 -- सालमारी, एक संवाददाता बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात एक पिकअप वैन से 10 गायों को बरामद किया है। इस दौरान वाहन चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई फुटानी चौक, मीनापुर के पास नियमित वाहन जांच के दौरान की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान बलिया बेलौन पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में आ रही एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर अमानवीय ढंग से ठूंस-ठूंस कर रखी गई 10 गायें पाई गईं। पशुओं की स्थिति को देखते हुए तत्काल उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर ही पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान अनारूल तीनपनिया जिला कटिहार के रूप में हुई है। पूछताछ में वह पशुओं के वैध कागजात प्र...