जौनपुर, फरवरी 20 -- जौनपुर, संवाददाता। विकास खंड बक्शा के अस्थायी गो-आश्रय स्थल सादनपुर का गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, चारे तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने भूसा और चोकर की उपलब्धता देखी। कहा कि सभी आश्रय स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध हो। उन्होंने देखा कि गोवंशों के लिए नैपियर घास की बुवाई कराई गई है, जिस पर कहा कि अन्य गो-आश्रय स्थलों में भी इसी प्रकार हरे चारे की व्यवस्था की जाए, ताकि पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। निरीक्षण के दौरान गोवंशों को गुड़ भी खिलाया। इस मौके पर उन्होंने आश्रय स्थल के केयरटेकरों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना की। साथ ही पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि गो...