औरंगाबाद, अक्टूबर 8 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से सीबीसी ब्लड टेस्ट नहीं हो रहा है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ममता देवी, सुनैना देवी, अंजू कुमारी, रंजू कुमारी, राजेंद्र राम, महेंद्र कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि एक महीने से अधिक समय से जांच नहीं हो पा रही है। कई बार अस्पताल आने के बावजूद उन्हें जांच करवाने के लिए परेशान होना पड़ा। इसके कारण वे लोग निजी पैथोलॉजी सेंटर पर जांच करवाने को मजबूर हुए। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की उपेक्षा के बीच, बदलते मौसम में संक्रामक और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य प्रबंधक रवि प्रकाश ने बताया कि कुछ दिन पहले खराब मशीन को ठीक किया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सेवा के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.