औरंगाबाद, जून 29 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह थाने के पास एनएच 120 पर हमीदनगर मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ने नीमा गांव का निवासी सरोज कुमार को टक्कर मार दी। वह बाइक से गोह जा रहा था। टक्कर से बाइक पलट गई और वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को गोह सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया। राजापुर में मारपीट, महिला घायल गोह, संवाद सूत्र। गोह थाने के राजापुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने शंभु बिंद की पत्नी की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज गोह सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.