औरंगाबाद, मार्च 6 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांग चेतना मंच की बैठक रमाकांत भगत की अध्यक्षता में की गई। इसमें सामाजिक सुरक्षा कोषांग औरंगाबाद द्वारा 3 व 4 फरवरी को निर्धारित शिविर को आयोजन नहीं होने पर आपत्ति जताई गई। सदस्यों ने कहा कि अधिकारी दिव्यांगों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं। दुबारा शिविर लगाने की मांग अधिकारियों से की गई। इस मौके पर अक्षय कुमार प्रजापति, विजय साव, भीम रजक, मो. शमीम अहमद, राणा यादव, अलखदेव महतो, पानपति देवी सहित कई दिव्यांग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.