औरंगाबाद, जनवरी 28 -- गोह प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए बुधवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बीडीओ डॉ. राजेश कुमार दिनकर, सीओ संजय कुमार, बीईओ अशोक कुमार, एआरओ अजय सिंह सहित कई कर्मी और अभिकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीडीओ डॉ. राजेश कुमार दिनकर ने बताया कि भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद गोह में आधुनिक और सुव्यवस्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय का संचालन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कार्यालय का संचालन 50 वर्ष से अधिक पुराने भवन में हो रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में असुविधा होती है। नए भवन के निर्माण से आम लोगों को सरकारी कार्यों में सुविधा मिलेगी और प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

हिंदी हि...