औरंगाबाद, मई 12 -- गोह थाना क्षेत्र के एनएच-120 पर सोमवार को कैथी नहर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर यात्री शेड से टकरा गई, जिससे शेड का मलबा कार पर गिर पड़ा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के तरांव गांव निवासी विनोद सिंह के रूप में हुई। घायल महिला पूनम देवी नासरीगंज के धोबडीहा गांव की निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही गोह पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। दोनों को गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पूनम देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.