औरंगाबाद, जनवरी 3 -- गोह थाना क्षेत्र के उपहारा रोड एसएच 68 पर शनिवार को ऑटो पलटने से शिक्षिका बबिता कुमारी घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गोह पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। बताया गया कि घायल शिक्षिका मिडिल स्कूल बिलारू जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। घटना की सूचना बीआरसी कार्यालय को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...