औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- गोह प्रखंड मुख्यालय में अवैध रूप संचालित एक अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी कर गोह सरकारी अस्पताल के पास संचालित अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया गया। पदाधिकारी ने बताया कि लंबे समय से अल्ट्रासाउंड का अवैध रूप से संचालन हो रहा था। कुछ दिन पहले भी एक अल्ट्रासाउंड को सील किया गया है। पदाधिकारी द्वारा की गई इस कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया है। संचालकों ने प्रशासनिक कार्रवाई को दुर्भावना से ग्रसित बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...