औरंगाबाद, जनवरी 5 -- गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय से अज्ञात चोरों ने मध्याह्न भोजन योजना के नौ बोरी चावल की चोरी कर ली। सूचना मिलने पर गोह पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। विद्यालय की प्रभारी रागिनी कुमारी ने बताया कि सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर गोदाम का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर जांच करने पर नौ बोरी चावल गायब पाए गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। चोरों ने पुराने भवन की खिड़की तोड़कर विद्यालय परिसर में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है और प्रभारी द्वारा आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय प्रभारी ने घटना की जानकारी बीआरसी कार्यालय को भी दे दी है। बताया गया कि अत्यधिक ठंड के कारण पिछले कई दिनों से बच्चों...