औरंगाबाद, जून 6 -- गोह प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय और ई-किसान भवन में शोक सभा का आयोजित उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जानकारी के अनुसार गया जिले के शेरघाटी प्रखंड के रहने वाले थे। गुरुवार रात अचानक ब्रेन हेम्ब्रेज हुआ। परिजनों ने उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनके निधन की खबर से गोह प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। शोक सभा में बीडीओ डॉ. राजेश कुमार दिनकर, बीईओ अशोक कुमार, पीओ प्रमोद कुमार, आत्मा अध्यक्ष विनय पटेल सहित अन्य लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...