औरंगाबाद, फरवरी 20 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से अधिक समय से एक्सरे की सुविधा बंद है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। प्रतिदिन फ्रैक्चर के कई मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्हें जांच के लिए निजी एक्सरे केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर कुमार ने बताया कि एक्सरे मशीन ठीक है, लेकिन संचालन के लिए आवश्यक कार्ड उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में वरीय अधिकारी को पत्र भेजकर सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी अब तक कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...