औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत डहरू बिगहा गांव के एक युवक का शव अरवल जिले के बलौरा गांव के समीप पुनपन नदी से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान डहरू बिगहा निवासी स्व. गोवर्धन यादव के 35 वर्षीय पुत्र सिद्धनाथ यादव के रूप में हुई है। बंशी थाना पुलिस ने शव को बरामद कर अरवल जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि सिद्धनाथ यादव पिछले पांच दिनों से लापता था और उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। गुरुवार को बलौरा गांव के ग्रामीणों ने पुनपन नदी में शव देखा और इसकी सूचना बंशी थाना पुलिस को दी। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण डहरू बिगहा गांव के कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शव की पहचान हो सकी। सिद्धनाथ यादव अत्यंत गरीब था और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.