कोडरमा, फरवरी 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत गोहाल पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अंचल अधिकारी जयनगर से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में आ रही परेशानियों को विस्तार से रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि मोटेशन (दाखिल-खारिज) से संबंधित मामलों में अनावश्यक देरी हो रही है। साथ ही ऑनलाइन रसीद कटवाने में तकनीकी अड़चनें आ रही हैं, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र के निर्गमन में भी विलंब की शिकायत की गई। ग्रामीणों ने कहा कि इन आवश्यक दस्तावेजों में देरी होने से छात्रों, नौकरी अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सीपीआई नेता राजेंद्र रजक ने 70...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.