फरीदाबाद, फरवरी 7 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले का फूड कोर्ट में इस बार हरियाणा के देसी स्वाद के लिए भी खास पहचान बना रहा है। सोनीपत जिले के गोहाना से आए जलेबे और केसर वाले दूध का स्टॉल पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। मेले में पहुंचने वाला लगभग हर पर्यटक यहां रुककर गरमागरम जलेबा और खुशबूदार केसर दूध का स्वाद लेना नहीं भूलता। गोहाना का जलेबा पहले से ही अपने अनोखे स्वाद और कुरकुरेपन के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन सूरजकुंड मेले में यह स्वाद और भी खास नजर आ रहा है। शुद्ध घी में बने जलेबे और पारंपरिक तरीके से तैयार केसर दूध पर्यटकों की जुबान पर चढ़ गया है। दिन भर स्टॉल पर भीड़ लगी रहती है और शाम होते-होते यहां लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। स्टॉल संचालक रणधीर बताते हैं कि वे कई वर्षों से गोहाना में जलेबा बना रहे हैं और सूरजकुंड मेले में हर साल ...