घाटशिला, फरवरी 11 -- मुसाबनी। रिजर्व बैंक आफ इंडिया के जिला प्रबन्धक के अगुआई में मुसाबनी प्रखंड के गोहला पंचायत में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला (एफएलडब्लू) 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया मुसाबनी शाखा के कर्मचारी, बीसी, बैंक आफ बड़ौदा के शाखा के कर्मचारी, झारखंड राज्य ग्रामीण सहकारी बैंक लिमिटेड के शाखा प्रबंधक एवं सीएफएल डुमरिया के इंचार्ज सहित ट्रेनर उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान लोगों को केवाईसी, आर ई केवाईसी के साथ-साथ बचत, ऋण, डिजिटल बैंकिंग, सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण म...