सहारनपुर, जून 9 -- देवबंद। विश्व हिंदू मातृशक्ति प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन तल्हेडी बुजुर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को अखंड भारत के निर्माण में गोहत्या मुक्त भारत का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए गांव-गांव और गली-गली में हिंदुत्व की अलख लगाने का आह्वान किया गया। भिखारी प्रजापति ने मातृशक्ति बहनों से कहा कि उन्हें सरदार भगत सिंह, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गाबाई और चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों को अपनी कोख से जन्म देना होगा। जिससे भारत पुन: विश्व गुरु बनकर पूरी दुनिया का नेतृत्व कर सके। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ओमवीर प्रधान और मिशन ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.