औरैया, जनवरी 5 -- जनपद में अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एरवाकटरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोहत्या मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक हरिहर सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश गोहत्या निवारण अधिनियम 1955 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 में वांछित राजीव कुमार राजपूत उर्फ राजू पुत्र सियाराम निवासी पूठा थाना अजीतमल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल उमरैन से सर्विस रोड पर आगरा की ओर करीब 100 कदम की दूरी से सुबह करीब 9:50 बजे की गई। वांछित के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त अर्टिगा कार भी बरामद की गई, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया...