श्रावस्ती, फरवरी 16 -- श्रावस्ती, संवाददाता। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने गोहत्या मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक भरुही बंदूक समेत गौवध में प्रयुक्त अन्य औजार बरामद किए गए। आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बलनपुर बसंतपुर के मजरा संतलिया में आठ फरवरी को मनीराम पुत्र अमेरिका प्रसाद ने प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने अज्ञात पर अपनी बछिया को चोरी कर ले जाने व उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। गोवंश का अवशेष खेत से बरामद हुआ था। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच कर रही थी। इस दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम सचौली निवासी सुल्तान उर्फ मुजफ्फर पुत्र अब्दुल हकीम, बलनपुर बसंतपुर निवासी बहाल अंसारी पुत्र जमालुद्दीन उर्फ बाउर, गेंहुआभारी के मजरा वीरपु...