रांची, फरवरी 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज में जंतु विज्ञान विभाग और इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आइक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अनुसंधान क्रियाविधि पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुमंत कुमार ने शोधार्थियों को परिकल्पना परीक्षण (हाइपोथेसिस टेस्टिंग) के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह एक सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जो डेटा के माध्यम से जनसंख्या संबंधी धारणाओं की सत्यता जांचती है। प्राचार्या प्रो ईलानी पूर्ति, विभागाध्यक्ष प्रो प्रवीण सूरीन, डॉ पुलिन केरकेट्टा, प्रो अमlस तोपनो, प्रो अमित कुमार, एलवी बारला सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.