रांची, जून 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज में बीसीए और बीएससी आईटी के शैक्षणिक सत्र 2025-28 में प्रवेश के लिए पहला कटऑफ शुक्रवार को जारी किया। इस सूची में शामिल विद्यार्थियों का नामांकन और काउंसिलिंग 23 जून से 1 जुलाई तक सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थी आईएससी में भौतिकी और गणित में उत्तीर्ण होने चाहिए। नामांकन के समय आवेदन पत्र की कॉपी, 12वीं का एडमिट कार्ड, अंकपत्र सहित, स्कूल-कॉलेज छोड़ने का प्रमाण पत्र, चरित्र-जाति प्रमाण पत्र और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की मूल व फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी। बीसीए का कटऑफ सामान्य, ओबीसी छात्रों के लिए 60%, एसटी-एससी के लिए 55% है। वहीं, सभी वर्ग की छात्राओं के लिए 55% है। बीएससी आईटी का कटऑफ सामान्य, ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए 50%, एसटी-एससी के लिए 45% है। सभी वर्ग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.