रांची, मई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज में आईक्यूएसी की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें स्नातक साइंस, कॉमर्स और बीबीए के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ड्राइव में कई निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बादत अंतिम रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा। वहीं, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की ओर से इंटरव्यू में 3 विद्यार्थियों का चयन फ्रंटलाइन सेल्स मैनेजर के पद पर हुआ। चयनित अभ्यर्थियों में ग्रेसी सिंह, गौरव मिश्रा और प्रीति कुमारी हैं। शुरुआती सैलरी 3.6 लाख (वार्षिक) होगी। प्रो इंचार्ज इलानी पूर्ति ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संचालन प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ श्यामलाल सिंह व आभार ज्ञापन प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ दिनेश प्रसाद ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.