रांची, फरवरी 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से बुधवार को वार्षिक अंग्रेजी वीडियो पत्रिका का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण करते हुए प्राचार्या प्रो. एलानी पूर्ति ने इसे कॉलेज के कार्यक्रमों का दस्तावेजीकरण करने और भविष्य के आयोजनों में सुधार लाने का सशक्त माध्यम बताया। पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो. आशा रानी करकेट्टा ने कहा कि इसके जरिए कॉलेज की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर साझा किया जा सकता है। इस अंक में जुलाई से दिसंबर तक की शैक्षणिक व सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों को संकलित किया गया है। मौके पर शिक्षक संतोष कुमार, अनुज कुमार व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...