रांची, दिसम्बर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज रांची के ग्राउंड में शनिवार को 15-15 ओवर का रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में गोस्सनर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान संत जेवियर्स कॉलेज को 13 रनों से पराजित कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोस्सनर कॉलेज की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट खोकर 109 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। गोस्सनर कॉलेज की ओर से सुशील ने सर्वाधिक 32 रन, एसके प्रजापति ने 21 रन, और वशिद ने 12 रन का अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में, संत जेवियर्स के सुशील पांडेय ने 2 विकेट लिए, जबकि चार अन्य गेंदबाजों ने 1-1 सफलता प्राप्त की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत जेवियर्स की टीम 15 ओवर में 8 विकेट गंवाकर केवल 96 रन ही बना सकी और 13 रनों से यह मुकाबला हार गई। मैच के अं...