बागेश्वर, मई 25 -- धरमघर। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सनेती में विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव पर्वेक्षक खड़क सिंह खाती के देखरेख में समिति के लिए तिलक गोस्वामी अध्यक्ष, चंचल सिंह रैखोला प्रबंधक चुने गए। इसके अलावा महेश सिंह भौर्याल उपाध्यक्ष, उप प्रबंधक आनंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष लता पांडे, सचिव पीसी जोशी पदेन प्रधानाचार्य बनाए गए। इससे पूर्व कार्यालय में सदस्यों का चुनाव निर्विरोध किया। इस मौके पर गोविंद सिंह नेगी, प्रकाश चंद्र पाठक, दीवान भारती, गणेश राज सिंह चौहान, सुरेंद्र चंद्र बिष्ट, जगदीश गिरी, रेखा बाफिला, पूर्व व्यवस्थापक योगेश हरड़िया, चंद्र सिंह चौहान, पूरन सिंह गड़िया, नवीन पांडेय, दीनदयाल पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...