रामपुर, जून 17 -- गोसाई समाज के लोगों ने पैमाईश कराने के लिए राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल पर टाल मटोल करने का आरोप लगाया वही विधायक को ज्ञापन सौप पैमाईश कराने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के गांव लखीमपुर निवासी गोसाई समाज के लोगों ने गांव में प्रदर्शन कर बाद में विधायक शफीक अहमद अंसारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि उन्होंने छह जून को तहसीलदार को एक शिकायती पत्र दिया था। जिसमें गोसाई समाज के लोगों ने कब्रिस्तान की पैमाईश की मांग की थी। लेकिन उनकी मांग को प्रशासन ने अनसुना कर दिया। उन्होंने विधायक से विभागीय अधिकारियों से नियमानुसार पैमाईश करायें जाने की मांग की है। ज्ञापन सौपने वालों में कपिल गोस्वामी, रामप्रसाद गोस्वामी, आकाश गोस्वामी, योगेंद्र गोस्वामी, रमेश नाथ, अरविंद गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, मदन नाथ, अमरनाथ गोस्वामी, कमल किशोरी गोस्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.