हमीरपुर, फरवरी 5 -- मुख्यालय के मेरापुर मोहल्ला स्थित गोसाई बाबा स्थान पर विशाल भंडा-भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे में मेरापुर, भिलांवा, डिग्गी, केसरिया का डेरा, रमेडी,चुरामन का डेरा, हमीरपुर, यमुना घाट, बेतवा घाट सहित आसपास के गांवों व मोहल्लों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भंडारे में पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन भक्ति-भाव का माहौल बना रहा। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। भंडारे में व्यवस्था सुचारू रही और सभी को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शांति व सौहार्द का वातावरण बना रहा। भक्तों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता ...