अयोध्या, जनवरी 8 -- गोसाईगंज संवाददाता। गोसाईगंज नगर के बाईपास पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुधवार की देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार नियंत्रण खो बैठी और सड़क से करीब दस फीट नीचे जा कर हनुमान मंदिर के पास बाईपास के किनारे स्थित एक साइकिल दुकान की पिछली दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। दुकान के अंदर भारी मात्रा में साइकिल के टायर व ट्यूब रखे होने के कारण कार दूसरी दीवार से टकराने से बच गई, जिससे जान-माल की बड़ी क्षति टल गई। कार में सवार चालक व बगल में बैठे युवक के एयरबैग खुलने से दोनों सुरक्षित बच गए। चालक शशांक त्रिपाठी, निवासी महापारा भीटी को सिर और हाथ में हल्की चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही साइकिल दुकान मालिक जितेंद्र जायसवाल ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.