अयोध्या, मार्च 18 -- अयोध्या। जनपदीय स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने गोसाईगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा को लाइन हाजिर कर दिया और उनको पुलिस लाइन में तैनाती दी गई है। वहीं अयोध्या कोतवाली के नयाघाट पुलिस चौकी का प्रभार देख रहे उपनिरीक्षक विजयंत मिश्र को गोसाईगंज थाने का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही खंडासा थाना के खंडासा पुलिस चौकी का प्रभार देख रहे उपनिरीक्षक अनुराग पाठक को अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नयाघाट पुलिस चौकी का प्रभारी और पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक गोविन्द अग्रवाल को खंडासा थाने के खंडासा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.