धनबाद, मार्च 16 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। जियलगढ़ा पंचायत अंतर्गत गोसाईंडीह काली मंदिर के निकट स्थित तालाब में होली के दिन शुक्रवार को डूबने से किशोर की मौत हो गई। 12 वर्षीय मृतक अंश साबलपुर रोड, गोसाईंडीह निवासी बोरिंग ठेकेदार गोपाल मोदक का पुत्र तथा राशन विक्रेता निताई मोदक का पोता था। वह निर्मला स्कूल कौआबांध में कक्षा छठी कक्षा था। अंश के मरने की खबर फैलते ही साबलपुर, गोसाईंडीह और बैंक कॉलोनी की होली फीकी पड़ गई। लोग अपने-अपने घरों में सिमट गए। बताया जाता है कि अंश करीब दो दर्जन बच्चे और किशोरों के साथ तालाब में होली खेलते हुए नहा रहा था। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया, जहां से निकल नहीं पाया। उसे डूबता देख उसके चचेरे भाई ने हो-हल्ला किया। इसके साथ ही राज कपूर गिरि नामक युवक तालाब में कूद गया और उसे निकालने की कोशिश करने लगे, परंतु सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.