लखनऊ, मार्च 24 -- एलडीए की टीम ने गोसाईंगंज में 145 व काकोरी में 05 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही चार अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। डेवलपर की ओर से स्थल पर विकसित की गई सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, बिजली के खंभे, साइट ऑफिस आदि को ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी शशिभूषण पाठक ने बताया कि मलखान, जयहिंद, कुलवंत, जीतू शुक्ला व अन्य गोसाईंगंज के ग्राम-परेहटा में लगभग 100 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। पीएम सिंह व अन्य गोसाईंगंज के ग्राम-परेहटा में एक जगह 20 बीघा व दूसरी जगह 25 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य करा रहे थे। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही इन तीनों अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया यगा। प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.