लखनऊ, मार्च 18 -- एलडीए की टीम ने गोसाईगंज और चिनहट में 50 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चला दिया। यहां डेवलपर की ओर से बनाई गई सड़क, नाली, चहारदीवारी, साइट ऑफिस, स्टोर आदि को ध्वस्त कर दिया गया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि अभिषेक मिश्रा व अन्य चिनहट में ग्राम-लोनापुर के पास एसटीपी से बिरई खेड़ा को जाने वाली रोड पर लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। त्रिभुवन सिंह व अन्य चिनहट के ग्राम-लोनापुर में एसटीपी चौराहे के आगे लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे थे। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही इन दोनों अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कार्रवाई की गई। प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी शशिभूष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.