शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ई-लाटरी पद्धति से संपन्न हुई। पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई। योजना में कुल 16 महिला और 19 पुरुष आवेदक पात्र पाए गए थे, जिनमें से 14 महिला और 14 पुरुष का चयन पारदर्शी तरीके से ई-लाटरी के माध्यम से किया गया। डीएम ने चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने चयन में तकनीकी सहयोग प्रदान किया। योजना के तहत लाभार्थियों को दो लाख की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे गाय खरीदकर गो-पालन को बढ़ावा दे सकेंगे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह मौजूद रहीं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.