कानपुर, नवम्बर 29 -- खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत ततारपुर में किया गया। बेरोज़गार व शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वयं का उद्योग स्थापित किए जाने के लिए प्रोत्साहित व जागरूक करने के लिये गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि लवली पाल ग्राम प्रधान ततारपुर, गोविंद सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, टूलकिट वितरण आदि योजनाओं की जानकारी दीउ गई। वहीं अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा उनके विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में ग्राम प्रधानों एवं ग्रामवासियों को जानकारी द...