भदोही, अप्रैल 29 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक सभागार औराई में मंगलवार को भाजपा द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत महिला सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। एक साथ चुनाव कराने पर बल देते हुए महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान मुख्यअतिथि रहीं राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें बीच में मध्यवर्ती चुनाव कराती। अल्पमत में सरकार को गिराकर चुनाव अपने स्वार्थ के लिए कराया जाता था। जिसका बोझ सीधे जनता पर पड़ा। इसमें प्रशासन का भी कहीं न कहीं दुरुपयोग किया गया। जिसके चलते सरकार को एक राष्ट्र, एक चुनाव में आप सभी का जन आवाज जन समर्थन मिले और इस बिल को पास कराया जा सके। राष्ट्र के हित के लिए इस अभियान को सफल बनाएं। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि देश में एक साथ ...