रांची, मार्च 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सत्येंद्र नारायण सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनेस्ट्रशन ने महिला सशक्तीकरण पर शनिवार को गोष्ठी कराई। इसका उद्घाटन आईसीएआर के पूर्व वैज्ञानिक डॉ एके सिंह, संस्थान के सचिव सुधीर कुमार ने किया। उद्यमिता विशेषज्ञ प्रो हेमंती सेनगुप्ता ने नेतृत्व क्षमता के साथ उद्यमिता एवं कौशल विकास और महिला अधिकार पर जानकारी दी। कहा कि किसी भी संस्था को चलाने के लिए सफल नेतृत्व जरूरी है, जो महिलाओं में पूर्ण रूप से पाया जाता है। प्रो डॉ कुमारी ज्योत्सना बोलीं, भारत को विकसित बनाने के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होना जरूरी है। प्रो सुनीता कच्छप ने कहा कि महिला दिवस मनाए जाने के पीछे के उद्देश्यों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.