नोएडा, अप्रैल 20 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवादाता। संविधान निर्माता डॉ़ भीमराव अंबेडकर के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान डॉ़ अंबेडकर को श्रद्धांजलि दे, उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ़ अभिनव प्रकाश ने कहा कि भाजपा ने डॉ़ भीमराव अंबेडकर को सबसे अधिक सम्मान देने का काम किया है। बाबा साहब के सपनों को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों वंचितों के कल्याण के लिए कार्य किया। यही नहीं डॉ़ अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों का पंचतीर्थ के रूप में कार्य किया। कांग्रेस ने डॉ़ अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस, सपा और बसपा ने उनको वोट बैंक बनाकर केवल एक वर्ग...