बक्सर, सितम्बर 18 -- नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि विभाग के कर्मी एवं पंचायत से आए जागरूक किसानों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जबकि, संचालन कृषि समन्वयक शंकर दयाल सिंह ने किया। गोष्ठी में किसानों को खरीफ फसल में लगने वाले रोग व्याधि, उर्वरक का उपयोग सहित खरीफ फसल के समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। धान और गेहूं फसल के अलावा बागवानी की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक तकनिकी प्रबंधक अंकुर राज, प्रखंड लेखापल राम नारायण त्रिवेदी, कार्यपालक सहायक मोहम्मद इबरार, किसान सलाहकार अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश, रणजीत कुमार, हरे कृष्ण गुप्ता, मुन्ना मंसूरी व अमित कुमार का योगदान रहा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.