मैनपुरी, जनवरी 31 -- घिरोर, किसानों को आधुनिक व लाभकारी खेती की जानकारी देने को शुक्रवार को दो दिवसीय मेला व गोष्ठी का आयोजन हुआ। मेला में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और कृषि विशेषज्ञों से खेती से संबंधित उपयोगी जानकारियां प्राप्त कीं। गोष्ठी में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. शौकत अली ने कहा कि किसानों को जैविक खेती की तरफ अधिक ध्यान देना चाहिए। जैविक खेती से जहां भूमि की उर्वरता बनी रहती है वहीं रासायनिक खादों से होने वाले दुष्प्रभावों से भी बचाव होता है। जैविक खेती में लागत कम आती है और उत्पादन भी सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण होता है। जिससे किसानों को बेहतर लाभ मिल सकता है। इस मौके पर कृषि बीज भंडार के प्रभारी दुशासन ने जायद फसलों के उन्नतशील बीजों की जानकारी दी। वहीं मूंग, मूंगफली व मक्का की उ...