पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- पूरनपुर। राजकीय कृषि बीज भंडार पर हुई गोष्ठी में किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान अनुदान और फसलों में होने वाले खरपतवार नियंत्रण के बारे में भी बताया गया। गोष्ठी में स्टाल भी लगाए गए। मंगलवार को राजकीय कृषि बीज भंडार पर कृषि सूचना तंत्र के सदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए। गोष्ठी में पहुंचे अधिकारियों ने स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीओ कृषि दिलीप वर्मा ने पीएम कुसुम योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सोलर पंप की बुकिंग शुरु हो गई है। किसान टोकन कटवा कर बुकिंग करा सकते हैं। विषय वस्तु विशेषज्ञ विजेंद्र कुमार शर्मा ने सभी प्रकार के बीज और उनपर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया। गोष्ठी में अतेंद्र कुमार शर्मा ने प्राक...