संतकबीरनगर, फरवरी 21 -- संकबीरनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति खलीलाबाद के क्रय केन्द्र पायलपार ए के धरैची गांव में बसंतकालीन गन्ना खेती के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामदास विश्वकर्मा व सचिव भगवत शरण दीक्षित के साथ पर्यवेक्षक जितेन्द्र कुमार व प्रज्ञा शेखर तथा चीनी मिल से एसएन राय मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपस्थित कृषकों को गन्ना प्रजाति सीओएलके 94184, सीओपीके 05191 को नहीं बोने की सलाह दी। कहा कि यह प्रजाति रिजेक्टेड प्रजाति की श्रेणी में है। इसकी बोआई करने से किसानों को किसी प्रकार का फायदा नहीं होगा। समिति के सचिव ने सीओएलके 14201, 16202, 15466, कोशा 13231, 17231, सीओ 0118 प्रजाति की संस्तुति की। उन्होंने कहा कि अगैती प्रजाति का गन्ने की ट्रेंच विधि से बोआई करने से उपज भी अधिक होगा। इस समय किस...