आरा, जुलाई 7 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नवादा स्थित जेपी उत्सव भवन में जन संस्कृति मंच के आरा इकाई की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित लोगों के बीच समकालीन जनमत पत्रिका में प्रकाशित सत्यप्रकाश के आलेख चार दिन की जंग : इधर के भी सत्ताधारी खुश और उधर के भी का पाठ किया गया। आलेख का पाठ सुमन कुमार सिंह ने किया। इसके बाद गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी। मौके पर कवि-आलोचक जितेंद्र कुमार ने आलेख के विविध आयामों पर विस्तार से चर्चा किया। कवि सुनील चौधरी ने कहा कि आज जीवन के जरूरी सवालों से ध्यान भटकाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के पास एक जैसे एजेंडे हैं। समीक्षक सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि यह आलेख मजबूती के साथ भारत सरकार द्वारा फैलाये जा रहे युद्धोन्माद की कलई खोलता है। दस्तक पत्रिका के संपादक व गजलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.