नोएडा, फरवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा। दादरी कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में सोमवार को शैक्षिक उन्नयन विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें दादरी के स्कूल ऑनर्स और प्रधानाचार्यों ने सभा में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार और नोडल अधिकारी आलोक मिश्रा रहे। राहुल पंवार ने राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि कब ऑनलाइन फॉर्म भरें, कब लॉटरी निकलती है और बच्चों का चुनाव कैसे होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...