अयोध्या, फरवरी 21 -- रुदौली, संवाददाता। भारतीय जीवन बीमा निगम की रुदौली शाखा में शुक्रवार को आयोजित संगोष्ठी में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक जीएस यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। परंपरा और आधुनिकता के संगम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया। शाखा प्रबंधक अनूप पाण्डेय के संयोजन में आयोजित इस बौद्धिक सत्र में प्रशासनिक अधिकारियों और अभिकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री यादव ने बीमा योजनाओं की बारीकियों पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...