अलीगढ़, दिसम्बर 4 -- अलीगढ़। भारतीय शिशु रोग अकादमी (आईएपी) के पदाधिकारी बुधवार को एएमयू के बाल रोग विभाग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. उजमा फिरदौस से मिले। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बंसल ने बताया विभागाध्यक्ष ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भावी योजनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही सरकारी कार्यक्रमों को समाज के निचले पायदान तक पहुंचाने के लिए समय-समय गोष्ठियां करने का प्रस्ताव पारित हुआ। अध्यक्ष ने सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर डॉ. विकास मेहरोत्रा, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. रोहित वार्ष्णेय, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. देवेश अग्रवाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...