सुल्तानपुर, मार्च 29 -- जयसिंहपुर, संवाददाता गोशैसिंहपुर बाजारवासी पिछले दस सालों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं।समस्या दूर कराये जाने की माँग लगातार हो रही है। मगर दिक्कतें कम नही हो रही हैं। नालियों में पानी जाम है निकलने का कोई रास्ता न होने से नालियां चोक हो गई हैं। हालत यह है कि बजबजाती नाली के पानी को निकालने के लिए टूल्लु मोटर का सहारा लेना पड़ रहा है। गोशैसिंहपुर ग्राम पंचायत दोस्तपुर ब्लाक की बड़ी ग्राम पंचायतों में गिनी जाती है और ओडीएफ प्लस के तहत चयनित है।हलियापुर बेलवाई मार्ग के किनारे स्थित बाजार में दोनों तरफ आवास और दुकानें बनी हुई हैं। यहां के लोगों ने जलनिकासी की समस्या से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है। कई बार शिकायत भी की गई है। विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों ने मौके का जायजा भी लिया मगर समस्या पहले जैसी बनी हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.